लखनऊ, अप्रैल 18 -- काकोरी,(लखनऊ), संवाददाता। राजधानी के काकोरी में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष यादव की मौत हो गई। विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आई कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर पीछे बैठे आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सरोजिनीनगर सीएचसी भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके से भाग रहे कार चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के भाई सतीश यादव ने बताया कि आशीष यादव उम्र 40 वर्ष बेहटा गांव के निवासी थे और क्षेत्र पंचायत सदस्य होने के साथ ही एक निजी स्कूल में वैन चालक का काम भी करते थे। शनिवार सुबह वे अपने दोस्त मनीष रावत की बाइक पर पीछे बैठकर कहीं जा रहे थे। बाइक मनीष चला रहे थे। ...