बहराइच, मार्च 14 -- बहराइच,संवाददाता। तेज रफ्तार कार की टक्कर से शुक्रवार रात बहराइच-सीतापुर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति और उनके दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रमपुरवा पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार हरदी थाना क्षेत्र के गहिरवा गांव निवासी अमृत लाल यादव (45) अपनी पत्नी (46) और दो बच्चों के साथ शुक्रवार रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जब उनका परिवार बहराइच-सीतापुर हाईवे पर स्थित गौरीशंकरपुरवा गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े और घायल...