एटा, मार्च 27 -- शुक्रवार को थाना अलीगंज क्षेत्र के हरसिंगपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कोतवाली अलीगंज एसएसआई जयवीर सिंह ने बताया स्विफ्ट डिजायर कार तेजगति में थी। उसने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार निवासी हरसिंगपुर रजित पुत्र सौदान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया। कार में सवार खरसुलिया निवासी राघवेंद्र सिंह पुत्र गजराज सिंह को भी चोटें आईं। सीएचसी अलीगंज भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...