लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- भीरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों की पहचान सरजीत कौर (62) पत्नी कुलवंत सिंह और गुरपेज सिंह (27) पुत्र कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों भीरा थाना क्षेत्र के अम्बारा गांव के निवासी हैं। घटना बगिया खेड़ा के पास उस समय हुई, जब मां-बेटा भीरा से अपने घर अम्बारा लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- लखीमपुर में थार का कहर; बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, भाभी घायल सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को द...