गंगापार, दिसम्बर 30 -- कौंधियारा, हिंस। कौंधियारा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना परिसर के सामने तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक आठ वर्षीय बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और उसका पैर टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को तत्काल सीएचसी कौंधियारा भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल बच्चे की पहचान आठ वर्षीय विद्यांश पुत्र विपिन द्विवेदी, निवासी निरौधा के रूप में हुई है। टक्कर में कार में सवार दो व्यक्तियों को जारी चौकी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.