फतेहपुर, फरवरी 22 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में रविवार शाम घर के सामने खेल रही सात वर्षीय मासूम लाडो को तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने टक्कर मार दी। बच्ची के पिता मनोज कुमार ने बताया कि कार डीघरुवा की ओर से रायपुर की तरफ जा रही थी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। परिजन घायल बच्ची का इलाज निजी अस्पताल में करा रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक से कार का पीछा किया। पपरेन्दा गांव के पास खाद के गड्ढे में कार अनियंत्रित होकर रुक गई, जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आक्रोशित भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और पिटाई कर घायल कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी धनंजय सरोज व देवी चौकी इंचार्ज राजकमल मौके पर पहुंचे और चालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू शुक्ला निवासी बरसरा, थाना थरियांव बताया। पुलिस जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.