पूर्णिया, जून 19 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा-जीरोमाइल एनएच-27 फोरलेन सड़क मार्ग पर झरना पुल के समीप गुरुवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को रौंद डाला, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रुक गई। स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान कसबा नगर परिषद के वार्ड संख्या 25 तमानगंज निवासी 55 वर्षीय भरत मंडल के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही कसबा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया भेज दिया। यह भी पढ़ें- अलीगंज में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत मृतक के पुत्र मानिक कुमार मंडल ने बताया कि उनके पिता आम बागान में मजदूरी का काम करते थे। गुरुवार की शाम काम स...