मुजफ्फर नगर, मार्च 10 -- थाना सिविल लाइन क्षेत्र में महावीर चौक के समीप मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे नारियल का ठेला लगाने वाले युवक को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में घायल युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मूल रूप से बरेली का निवासी रिजवान अपने परिजनों के साथ शहर में रहता है, जिसका नगर में कई जगह नारियल के ठेले का कार्य हैं। रिजवान मंगलवार सुबह महावीर चौक पर जीआईसी मैदान के बाहर अपने नारियल के ठेले पर पहुंचकर काम कर रहा है। अचानक एक अनियंत्रित कार तेज गति से आई और सीधे रिजवान के ठेले में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला चकनाचूर हो गया और ठेले की नुकिले कीले उसके शरीर में धस गई। कालेज जा रहे युवाओं ने इस घटना को देखकर कार सवार युवकों को रोक लिया और उन्हें लेकर घायल रिजवान के शरीर के घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.