अलीगढ़, अप्रैल 13 -- बाईपास पर जवां बंबा पुलिया के समीप हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जवां, संवाददाता। स्थानीय बाईपास पर जवां बंबा के समीप तेज गति से जा रही अर्टिगा कार ने सवारी से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है एवं सभी घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब सवा सात बजे एक तेज गति से अलीगढ़ की तरफ जा रही अर्टिगा कार ने जवां बाईपास पर बंबा पुलिया के समीप सामने से आ रहे सवारियों से भरे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया एवं अर्टिगा कार का इंजन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त ...