गाज़ियाबाद, अप्रैल 16 -- गाजियाबाद,नतिन कौशिक। नंदग्राम क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्र घायल हो गया। संजय नगर सेक्टर 23 निवासी तरूण मलिक ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाईट सोसाइटी में रहने वाले ईशान कुमार बालियान 12 अप्रैल को घर से ट्यूशन जा रहे थे। जैसे ही वह हिंडन विहार कट पर पहुंचे, तो तेज रफ्तार एक कार ने उन्हें ओवर टेक करते हुए टक्कर मार दी, जिससे ईशान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार सवार उन्हें घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...