मेरठ, मार्च 23 -- गांव लाला मोहम्मदपुर में पालतू कुत्ते को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। विरोध करने पर कार चालक ने दो युवतियों के साथ मारपीट की। जिसके बाद हंगामा हो गया। पीड़ित ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कंकरखेड़ा थाना इलाके के मोहम्मदपुर अंबेडकर पार्क के पास रजनी मधुर पुत्र सतीश चंद्र का परिवार रहता है। रजनी घायल बेटी को लेकर कंकरखेड़ा थाने पर पहुंची। बताया कि घर पर फालतू डॉग पाल रखा है। रविवार दोपहर घर के सामने सड़क के किनारे टहल रहा था, तभी एक कार ने कुत्ते को टक्कर मार दी। जब उनकी दोनों बेटियों ने विरोध किया, तो कार चालक ने उनके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर चालक जान से मारने की धमकी देखा फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने कंकरखेड़ा थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...