हमीरपुर, जनवरी 12 -- मौदहा। थानाक्षेत्र के मौदहा-बसवारी मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से ऑटो में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से सीएचसी लाया गया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक घायल की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है। रविवार की शाम कस्बे से सवारियां लेकर एक सीएनजी ऑटो मौदहा-बसवारी मार्ग से चकदहा की ओर जा रहा था। जबकि बसवारी की ओर से एक कार चली आ रही थी। चकदहा गांव से एक किमी पहले कार ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। इससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार 26 वर्षीय पुष्पेंद्र निवासी चकदहा, 25 वर्षीय रामबाबू निवासी बिगहना और 50 वर्षीय छोटे निवासी स्वासा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार लोग मौके स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.