नोएडा, अप्रैल 17 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-128 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार कैटरिंग कारोबारी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। उनका उपचार चल रहा है। कारोबारी के बेटे ने सेक्टर-126 थाने में कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। दिल्ली उत्तम नगर निवासी पंकज शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता 60 वर्षीय राम प्रकाश शर्मा कैटरिंग का काम करते थे। वह 15 अप्रैल को सेक्टर-137 नोएडा से अपने स्टाफ दयाराम, राम निवास, जितेंद्र पासवान और चालक लवकुश के साथ ऑटो में बैठकर दिल्ली लौट रहे थे। जब ऑटो सेक्टर-128 के पास हाजीपुर अंडरपास के नजदीक पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने सभी घायलों को सेक्टर-3...