तेज रफ्तार कार ने इनोवा में मारी टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर
रामपुर, सितम्बर 4 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आगापुर गांव के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही आई-20 कार ने इनोवा में टक्कर मार दी। हादसे में इनोवा सवार रवि कुशवाह समेत उनकी पत्नी और दो बेटियां घायल हो गईं। रवि की हालत गंभीर बताई गई है और उनका बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को दी तहरीर में ललित कुमार कुशवाह ने बताया कि वह अधिवक्ता है। तीन अगस्त की सुबह करीब छह बजे वह अपनी पत्नी शिखा सिंह और दो बेटियों अन्नू व मन्नू के साथ इनोवा कार से बरेली जा रहे थे। रूट डायवर्जन के कारण उनका वाहन रामपुर में आगापुर के पास सर्विस रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही आई-20 कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बिना हॉर्न दिए उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रवि के पैर की हड्डी टूट गई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.