गाज़ियाबाद, जनवरी 30 -- मोदीनगर,संवाददाता। रेलवे फाटक से हनुमानपुरी वाले मार्ग पर गुरुवार रात तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नाले में गिरकर पलट गई। इसमें सवार पांच युवक खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकले। हादसे में युवकों को मामूली चोट आई है। क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया। गांव खंजरपुर कॉलोनी निवासी रोहित कुमार और विकास कुमार अपने साथी गांव चुड़ियाला निवासी सौरभ, गौरव और सुजीत के साथ गुरुवार को किसी काम से कार से मेरठ गए थे। गुरुवार रात करीब आठ बजे वे वापस अपने गांव जा रहे थे। वह दिल्ली मेरठ मार्ग के बजाए मोदीनगर तहसील से हनुमानपुरी मार्ग से आ रहे थे। जब वह हनुमानपुरी मार्ग पर डॉ. केएन मोदी ग्लोबल स्कूल से आगे पहुंचे तो उनके सामने से बाइक सवार युवक आ रहे थे। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बाइक को ...