मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में महावीर चौक के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने नारियल का ठेला लगाने वाले युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ठेले की कीलें युवक के शरीर में घुस गईं। वहां से गुजर रहे छात्र और आरोपी कार सवार तुरंत घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने कार कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मूलरूप से बरेली जनपद के थाना मीरगंज के गांव परचई निवासी रिजवान शहर में रहकर नारियल पानी के ठेले लगाने का कार्य करता था। रिजवान मंगलवार सुबह महावीर चौक पर जीआईसी मैदान के बाहर अपने नारियल के ठेले पर काम कर रहा था। करीब साढे 9 बजे एक अनियंत्रित कार तेज गति से आई और सीधे रिजवान के ठेल...