लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में शनिवार सुबह इकाना स्टेडियम के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। जानकारी के अनुसार आशियाना सेक्टर निवासी एकजोत सिंह अपने साथियों रवि गांधी और एक अन्य युवक के साथ कार से कहीं जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे जब उनकी कार इकाना स्टेडियम के पास पहुंची, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार के कारण कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई और जोरदार टक्कर के बाद कई बार पलट गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार म...