गया, मई 11 -- शहर के सिविल लाइन थाना के समीप सोमवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार कोर्ट की ओर से काफी तेज गति में आ रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- लखीसराय: महायज्ञ से लौट रहे तीन दोस्तों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पु...