पूर्णिया, अप्रैल 24 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौक के समीप स्टेट हाईवे-65 पर बुधवार देर रात दो बजे तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने से सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े सीमेंट लदे ट्रैक्टर में कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के नीचे घुस गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार खगड़िया जिले के पसराहा निवासी प्रीतम कुमार (30 वर्ष) और सौरव कुमार (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती में तैनात ...