कानपुर, अप्रैल 15 -- सरवनखेड़ा। रायपुर-गजनेर मार्ग पर रनियां थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के पास मंगलवार रात में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी देने के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रनियां थाना क्षेत्र के धंजुआ पहाड़पुर गांव का रहने वाले पच्चीस वर्षीय अभिषेक पुत्र रामू के यहां मंगलवार को उसके मामा का लड़का हमीरपुर निवासी तीस वर्षीय धीरेंद्र सिंह आया था। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार खड्ड में गिरी,युवक की मौत दूसरा घायल धीरेंद्र सचेंडी कानपुर नगर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलव...