बांदा, फरवरी 13 -- बांदा। शहर से शादी समारोह में शिरकत करने के बाद घर लौट रहे एक परिवार की कार खाई में पलट गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए उन्हें जिला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कस्बा अतर्रा निवासी 50 वर्षीय हेमचंद्र यादव पुत्र राधेश्याम यादव, 30 वर्षीय मुकेश पुत्र संतोष कुमार, अभिषेक यादव पुत्र हेमचंद्र यादव परिवार के साथ गुरुवार देर रात शादी समारोह बांदा से अतर्रा लौट रहे थे तभी गड़ला नाला के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...