बेगुसराय, मार्च 23 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में मोहनपुर-श्रीनगर ढाला के समीप एनएच 333बी पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने मार्निंग वॉक कर रहे दंपती को रौंद डाला जिससे दंपती की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये। हादसा के दौरान कार का एयरबैग खुल जाने के कारण कार सवार की जान बची। मृतक दंपती की पहचान श्रीनगर गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी स्व. लक्ष्मण यादव के 55 वर्षीय पुत्र नथुनी यादव व उनकी 52 वर्षीया पत्नी इंदु देवी देवी के रूप में की गयी। हादसा इतना भयानक था कि मृतकों के शरीर क्षत-विक्षत हो गये। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग आनन-फानन में दंपती के पास पहुंचे लेकिन तब तक दंपती दम तोड़ चुके थे। वहीं, कुछ लोगों ने कार में सवार दो लोगों को पकड़ लिया जबकि अन्य सवार फरार हो गये। लोगों के ...