मिर्जापुर, जून 9 -- जमालपुर (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी बुलेट सवार 24 वर्षीय अभिषेक पटेल की सोमवार की रात्रि आगरा लखनऊ एक्प्रेस वे पर तालग्राम थाना क्षेत्र के तिलखरिया गांव के सामने तेज रफ्तार कार के धक्के से मौत हो गई। बुलेट पर पीछे बैठा उसका मित्र लोढवा गांव निवासी प्रिंस सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया l जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वही उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। युवक के मौत की जानकारी होते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक का बड़ा भाई अतुल सिंह अपने मामा शिवकला सिंह के साथ रोते बिलखते घटना स्थल के लिए रवाना हो गया। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से टकराई बुलेट, एक मौत, साथी घायलअभिषेक की पृष्ठभ...