आरा, मई 2 -- -तरारी थाना क्षेत्र के विपिनडीह गांव के समीप बुधवार की दोपहर लगा था धक्का -किसी केस का अनुसंधान कर थाना लौटने के दौरान दूल्हे की कार ने मारी थी ठोकर -इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ दिया दम -दारोगा की मौत से घर में मचा कोहराम, पुलिस महकमे में भी शोक आरा/तरारी। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के विपिनडीह गांव के समीप सड़क हादसे में बिहार पुलिस के एक दारोगा की मौत हो गयी। बुधवार की दोपहर एक केस का अनुसंधान कर थाना लौटने के दौरान किसी दूल्हे की अनियंत्रित कार ने उन्हें ठोकर मार दी थी। गुरुवार की दोपहर तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृत दारोगा बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर फरना गांव निवासी जीवित राम के 58 वर्षीय पुत्र विजय कुमार राम थे...