नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सोनिया विहार इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घायल की पहचान अंकित शर्मा के रूप में हुई है, जो सोनिया विहार के पहले पुश्ता स्थित गली नंबर-3 का रहने वाला है। वह 12वीं कक्षा का छात्र है और अपने पिता के साथ सब्जी का ठेला लगाने में मदद करता है। अंकित के पिता 4.5 पुश्ता इलाके में सब्जी बेचते हैं। मंगलवार रात करीब 10:15 बजे अंकित काम खत्म करने के बाद सब्जी का ठेला लेकर घर लौट रहा था। जब वह 3.5 पुश्ता मेन रोड पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार सफेद कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंकित सड़क पर ग...