कन्नौज, जून 7 -- ​छिबरामऊ संवाददाता l कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुर गांव के पास सोमवार को सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ हैl पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। ​प्रेमपुर निवासी हंसराम का 10 वर्षीय पुत्र सोनू राजपूत सोमवार को डालूपुर मोड़ के पास स्थित सर्विस रोड पर टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान बेवर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू हवा में उछलकर कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- बोलेरो की टक्कर से ब...