गुमला, फरवरी 26 -- गुमला। रांची नेशनल हाइवे -43 पर खोरा के समीप कार की टक्कर से खोरा पतरा टोली निवासी सुरेंद्र उरांव की 13 वर्षीय पुत्री रितिका उरांव गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार रितिका शहर के उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह सुबह घर से स्कूल जाने के लिए ऑटो पकड़ने हाईवे रोड पार कर रही थी। इसी दौरान गुमला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर रांची की ओर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...