रुडकी, मार्च 23 -- झबरेड़ा, संवाददाता। झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर ग्राम कुशालीपुर के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन युवतियां घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन युवतियां एक ही स्कूटी पर सवार होकर झबरेड़ा बाजार में सामान लेने आई थी। सामान लेकर वापस घर लौटते समय कुशालीपुर के पास पीछे से आ रही तेज गति की कार ने ओवरटेक कर स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई और तीनों युवतियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...