तेज रफ्तार कार की टक्कर से सिलाई मिस्त्री की मौत
मेरठ, सितम्बर 28 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर जगेंठी गांव के सामने शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे सिलाई मिस्त्री को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक जितेंद्र उम्र 32 वर्ष पुत्र शौराज निवासी गांव बटजेवरा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पैदल कंकरखेड़ा थाने जा रहा था। इसी दौरान सरधना की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र सिलाई मिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी और एक बेटा व एक बेटी हैं। परिजनों ने अज्ञात कार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.