हरदोई, मार्च 29 -- हरदोई, संवाददाता। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने साले और बहनोई समेत तीन की जान ले ली। खितौली मोड के पास गंगा एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर इको कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हुई। इससे तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 45 वर्षीय लंकुश तीन दिन पहले ही हरियाणा से नौकरी करके घर लौटा था। रविवार दोपहर लगभग दो बजे साले और बहनोई समेत चार लोग प्लेटिना मोटरसाइकिल से सवायजपुर किसी काम से निकले थे। गंगा एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर जैसे ही बाइक सवार चढ़े तभी सवायजपुर की तरफ से तेज रफ्तार इको कार ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही तीनों लोगों को मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगे होने की वजह से तीनों मृतकों के सिर में गंभीर चोटें आईं। र...