बांदा, मार्च 10 -- बांदा। संवाददाता तेज रफ्तार कार चालक ने गलत दिशा में घुसकर साइकिल सवार दूधिया को बुरी तरह से रौंद दिया। जिसमें दूधिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार सड़क किनारे पानी भरी खंती में जा गिरी। पुलिस ने आरोपी चालक सहित कार सवार दो युवकों को हिरासत में लिया है।नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गौर शिवपुर (पनगरा) गांव निवासी 55 वर्षीय नत्थू यादव पुत्र स्वामीदीन मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे साइकिल में डिब्बे लादकर दूध बेचने नरैनी जा रहा था। तभी बांदा-मुख्य मार्ग पर पनगरा गांव की तिकोनी पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने गलत साइड में घुसकर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की नत्थू छह मीटर दूर छिटकर गिरा और बिजली के खंभे से भिड़ गया। सिर हाथ पैर में गंभीर चोट लगने से दूधिया की घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसे...