तेज रफ्तार कार की टक्कर से रिटायर होमगार्ड की मौत, किशोरी घायल
इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- बसरेहर। ग्वालियर-बरेली हाईवे पर कस्बा बाईपास के पास सोमवार शाम कार की टक्कर से मोपेड सवार रिटायर होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। अकबरपुर निवासी 62 वर्षीय लाखन सिंह पुत्र बनवारी लाल शाक्य सोमवार शाम करीब 5 बजे मोपेड से कल्ला बाग की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बाईपास पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लाखन सिंह मोपेड सहित करीब 100 मीटर दूर जा गिरे। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से अधेड़ की मौत इसी दौरान सड़क किनारे बकरी चरा रही 12 वर्षीय पलक पुत्री सोनू राठौर भी मोपेड की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में लाखन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.