रुडकी, जुलाई 28 -- मंगलौर, संवाददाता। नारसन क्षेत्र में हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। मोहम्मदपुर जट निवासी 45 वर्षीय सुनील कुमार सोमवार शाम अपने किसी मित्र के घर से वापस लौट रहे थे। जब वे नारसन मेन रोड पर देशी शराब के ठेके के पास हाईवे पार करने का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े सुनील कुमार को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- नारसन हाईवे पर कार की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...