औरैया, अप्रैल 17 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अछल्दा-बिधूना मार्ग पर रुरुगंज कस्बा चौराहे के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार हो गया। रुरुगंज निवासी 30 वर्षीय तौफीक पुत्र हनीफ कुरैशी रात में अपने घर के पास चौराहे के निकट खड़ा था। इसी दौरान बिधूना की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी ह...