फरीदाबाद, जून 26 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। न्यू टाउन स्थित दो नंबर मार्केट में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाजार में अफरा-तफरी मचा दी। स्कॉर्पियो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी और गुजर रही करीब चार मोटरसाइकिलों व एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई, जबकि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में एक बाइक सवार के पैर में फ्रैक्चर आया है, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शुक्रवार शाम उस समय हुआ जब दो नंबर मार्केट में लोगों की आवाजाही काफी अधिक थी। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और एक के बाद एक कई बाइकों को टक्कर मारती चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई और आसपास मौजूद लोग...