नोएडा, मार्च 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता: सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में अट्टा गांव निवासी हरिओम ने बताया कि वह परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। रविवार रात हरिओम अपने बड़े भाई पप्पू, भांजे विकास और पत्नी रीना समेत अन्य परिजनों के साथ कार से कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी सैमलपुर रोड पर पहुंची, पीछे से आ रही हरियाणा नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया...