इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- लखना-बकेवर रोड पर पानी की टंकी के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कस्बा के ग्राम नगला बनी निवासी शशिकुमार दोहरे ने बताया कि वह सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाते हैं। उनकी पत्नी मोनिका कुमारी घर से दुकान पर आ रही थी, तभी लखना की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से महिला को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी में डाॅ. रविन्द्र शाहू ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...