तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
लखीमपुरखीरी, जून 21 -- पसगवां।थाना पसगवां क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसा जंगबहादुरगंज बाईपास के पूर्वी छोर पर ग्राम उदयपुर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर एक बाइक से जा भिड़ा।हादसे में बाइक सवार मंतेष कुमार (25) पुत्र खुशीराम निवासी उचौलिया व अवधेश कुमार (35) पुत्र सहजराम निवासी नई बस्ती, थाना उचौलिया, जनपद लखीमपुर घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों युवक एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। सूचना मिलने पर जंगबहादुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अवधेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए सीएचसी से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.