गुड़गांव, फरवरी 25 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर ग्वाल पहाड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैफिक जाम में खड़ी एक मोटरसाइकिल को पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ डीएलएफ फेज-एक थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी मोहम्मद राशिद ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई शाकिर के साथ डीएलएफ फेज-तीन से काम खत्म करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी जा रहे थे। शाम करीब 4:45 बजे जब वे ग्वाल पहाड़ी सीएनजी पंप के पास पहुंचे, तो वहां ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। राशिद ने अपनी बाइक को आगे खड़ी एक ग्रैंड विटारा गाड़ी के पीछे रोका हुआ था। तभी पीछे से आ रही एक सफेद र...