फतेहपुर, मार्च 28 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव पुलिस चौकी के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बड़हा गांव निवासी 17 वर्षीय अभय प्रताप यादव अपने 45 वर्षीय पिता नरेश यादव को बाइक से अझुहा की ओर लेकर जा रहे थे। जैसे ही वे मझिलगांव चौकी के समीप पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कौशाम्बी के मंझनपुर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने अभय प्रताप यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके पिता नरेश यादव की गंभीर हालत देखते हुए प्रयागराज के ...