औरंगाबाद, जून 22 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र में एनएच-139 पर धनीबार गांव के समीप रविवार की देर शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। मृतकों की पहचान धनीबार गांव निवासी रामस्वरूप पासवान के 17 वर्षीय पुत्र राजा कुमार तथा सिकंदर ठाकुर के 18 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से अंबा की ओर आ रहे थे। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौतहादसे का कारण इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजा कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संदीप कुमार को तत्काल कुटुंबा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया...