हरिद्वार, जून 26 -- चंडीघाट बस्ती में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी पांच वर्षीय बहन घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार चंडीघाट माजरा बस्ती निवासी राजकिशोर की पांच वर्षीय बेटी अनिता और तीन वर्षीय बेटी सरिता गुरुवार को घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थीं। इसी दौरान नमामि गंगे घाट की ओर से तेज रफ्तार कार आई और दोनों बच्चियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटी बहन सरिता को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कार लेकर भाग निकला। मासूम बच...