औरंगाबाद, मार्च 26 -- बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट कार की टक्कर से एक ऑटो चालक घायल हो गया। घायल की पहचान रोहतास जिले के डेहरी सुभाष नगर निवासी स्व. बैजनाथ साव के पुत्र अनिल साव के रूप में हुई है। घायल चालक ने सदर अस्पताल में बताया कि वह जोगिया से सामान पहुंचाकर वापस लौट रहा था, तभी सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...