तेज रफ्तार कार की टक्कर में तीन युवक घायल
औरंगाबाद, मई 3 -- जिले के रिसियप थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुहान घेउरा गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुटुंबा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी संतोष राजवंशी के पुत्र गोपाल कुमार, अनंत राजवंशी के पुत्र रणधीर कुमार तथा संडा गांव निवासी विनोद राजवंशी के पुत्र पप्पू राजवंशी शामिल हैं। परिजनों के अनुसार तीनों तिलक चढ़ाने जा रहे थे।
घायलों की स्थिति दोमुहान पार कर घेउरा गांव के पास पहुंचते ही ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर हेल्थ सेंटर रेफर कर दिया।
परिजनों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.