मऊ, अप्रैल 18 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटकटी मोड़ के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक की शिनाख्त सिया बस्ती निवासी 22 वर्षीय धर्मेन्द्र राजभर के रूप में हुई है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...