सहारनपुर, मई 14 -- बड़गांव, संवाददाता। बुधवार देर रात दिल्ली-देहरादून ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे पर कार की चपेट में आने से तीन छुट्टा पशुओ की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक के बाद एक कई कार आपस में टकराती गई। हादसे में करीब आठ लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य पर भेज दिया गया। पुलिस ने मृत गोवंश का एक्सप्रेस वे से हटवाकर मिटटी में दफनावाया है। बुधवार देर रात दिल्ली-देहरादून ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे पर बड़गांव इंटरचेंज के रास्ते कुछ छुट्टा गौवंश रेस्ट एरिया के समीप पहुंच गए। तभी दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से तीन गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त पीछे से आ रही कारे एक के बाद एक पीछे से टकराती चली गई। जिसमें आठ लोग जख्मी होना बताया जा रहा है। जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे गंतव्य पर...