लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ,संवाददाता। आशियाना कोतवाली क्षेत्र के पकरीपुल पर बुधवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को बुरी तरह टक्कर मार दी। उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने देर रात सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया। गवर्नमेंट प्रेस से सेवानिवृत्त 68 वर्षीय रमेश चौधरी सेक्टर एच, पकरी में अपनी पत्नी पावना देवी, बेटे अभिषेक और एक बेटी के साथ रहते थे। बुधवार रात करीब नौ बजे वे सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे वंश क्लीनिक के निकट पहुंचे, एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रमेश साइकिल से उछलकर करीब बीस फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक बिना रुके मौके से फरार...