उरई, मार्च 16 -- कोंच। तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू कार ने कुछ ही सेकेंड में सड़क पर चल रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच-उरई रोड स्थित पनियारा गांव की है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर कहर बनकर टूट पड़ी। बेकाबू कार ने सबसे पहले सड़क से गुजर रहे एक बाइक चालक को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद भी कार की रफ्तार कम नहीं हुई और वह सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग और पास में खड़े ई-रिक्शा से जा टकराई। हादसा इतना तेज था कि बाइक सवार और बुजुर्ग उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर की वजह से बाइक और ई-रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पूरी घटना मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.