औरैया, जनवरी 9 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीषण हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर फंसे युवकों को निकालने के लिए शीशे तक तोड़ने पड़े। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने राहुल निवासी दाईपुर थाना इकदिल जनपद इटावा को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रतीक पुत्र विजय निवासी मोहारी की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि तीसरे घायल अमन प्रताप सिंह पुत्र जनटर निवासी मोहारी का उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक राहुल और गंभीर घायल प्रतीक मौसेरे भाई थे। दोनों शुक्रवार...