कन्नौज, अगस्त 21 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे किमी. संख्या 167 के करीब लेफ्ट हैंड साइड पर हरियाणा के भिवानी जिले के सदर थाना क्षेत्र के कितलाना निवासी प्रदीप पुत्र रामदत्त कार से लखनऊ ज रहे थे। उनके साथ गांव के ही ओमवीर उर्फ धन्ना (47) पुत्र बेलीराम सवार थे। बताया गया कि कार की रफ्तार अधिक थी। इसी दौरान आगे चल रहे अज्ञात वाहन में कार पीछे से जा टक...